BA Semester-1 Raksha Evam Strategic Study - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-1 रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-1 रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन

बीए सेमेस्टर-1 रक्षा एवं स्त्रातजिक अध्ययन

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :250
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2635
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-1 रक्षा एवं सैन्य अध्ययन

प्रश्न- विभिन्न प्रकार के रासायनिक हथियारों पर प्रकाश डालिए।

अथवा
युद्ध के दौरान प्रमुख रूप से प्रयोग की जाने वाली प्रमुख रासायनिक गैसों तथा उसके प्रभावों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।

उत्तर -

आधुनिक समय में युद्ध के लिए हथियार के रूप में नर्व गैस (Nerve Gas), श्वसन संतापक रसायन (Respiratory Irrant Agents), फुफ्फुस क्षतिकारक (Lung Injurant Agents), फफोला उत्पादक रसायन (Vesicant Chemicals), अश्रु उत्पादक पदार्थ (Lacsimatory Agents), उद्दीपक रसायन (Stimulant Chemicals), वनस्पति विरोधी रसायन (Anti Plant Chemicals) का प्रयोग किया जाता है।

(1) नर्व गैस (Nerve Gas) नर्व गैस का प्रभाव शरीर के तंत्रिका तंत्र पर होता है। इसके कारण मांसपेशियों में आपस में ही क्रिया-प्रतिक्रिया होने लगती है और वे ठीक प्रकार से काम नहीं करतीं

जर्मन वैज्ञानिक डॉ. श्रेडर ने 1936 में तीन नर्व गैस टेबुन (GA), सेरिन (GB) और सोमन (GD) की खोज की। इनके नाम के आगे G जुड़ा होने के कारण इसे 'G परिवार' की गैस भी कहा जाता है। ये सभी गैसें बहुत ही विषैली, गंधहीन, रंगहीन और स्थायीकारी भी होती हैं। इसे युद्ध में आसानी से छितराया जा सकता है। G परिवार से कहीं अधिक विषैली गैस V परिवार के रसायनों की खोज द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद में ब्रिटेन में हुई। VX नामक गैस में सैनिकों के कपड़ों एवं जूतों में घुसकर भी त्वचा के सम्पर्क में आने की क्षमता होती है।

नर्व गैस के शरीर में पहुँचने पर ही इसका पता चलता है। अतः बचाव के साधन कम होते हैं। घातक मात्रा से ज्यादा होने पर मृत्यु कुछ मिनट से लेकर कुछ घंटों में ही हो जाती है। अल्पमात्रा होने पर भी नाक बहने, सीने में जलन, आँखों में जलन, अनैच्छिक मल-मूत्र निकलना, कंपकंपी, झटके, सिरदर्द, घबराहट, बेहोशी जैसे लक्षण होने लगते हैं।

(2) श्वसन संतापक रसायन (Respiratory Irrant Agent ) इसका प्रभाव संवेदी तंत्रिका पर पड़ता है, जिससे तेज पीड़ा होती है। सभी श्वसन संतापक रसायन आर्सेनिक परिवार के होते हैं। प्रमुख श्वसन संतापक रसायनों में डाइक्लोरो आर्साइन, डाई फिनायल सायनार्साइन, इथाइल कार्बाजोल, मिथाइल आइसो सायनेट, सल्फर डाई ऑक्साइड, अमोनिया आदि हैं।

(3) फुफ्फुस क्षति कारक (Lung Injurant Agent) - फुफ्फुस क्षति कारक रसायन फेफड़ों में पहुँचकर आक्सीजन के शुद्धीकरण की क्रिया को रोकता है। इससे धीरे-धीरे मनुष्य के शरीर का रक्त विषैला बन जाता है जो उसके मृत्यु का कारण बन जाता है। रासायनिक संगठन के आध र पर इसे क्लोरीन वर्ग और आर्सेनिक वर्ग में बांट सकते हैं।

(4) फफोला उत्पादन रसायन (Vesicant Chemicals ) यह रसायन शरीर की त्वचा के सम्पर्क में आकर उसमें उपस्थित पानी से विश्लेषण करके अम्ल बनाता है। इससे कोशिकायें गलना प्रारम्भ कर देती हैं। जिससे त्वचा पर फफोले पड़ जाते हैं। इस श्रेणी के गैस का स्थायित्व अधिक होता है। प्रमुख फफोला उत्पादक रसायन निम्न हैं-

(i) मस्टर्ड - इसका रासायनिक नाम डाई क्लोरो एथिल सल्फाइड है। शुद्ध व्यवस्था में गंधहीन इस रसायन में अशुद्धियों के कारण सरसों के तेल जैसी गंध आती है, अतः इसका नाम मस्टर्ड गैस पड़ गया। यह गैस त्वचा पर स्पर्श मात्र से फफोले पैदा करती है। प्रथम एवं द्वितीय विश्वयुद्ध तथा ईरान-इराक युद्ध (1980-88) में इसका प्रयोग किया गया था।

(ii) लेवीसाइट - इसका रासायनिक नाम क्लोरोविनाइल डाइक्लोरो आर्साइन है। यह सामान्यतः द्रव अवस्था में ही रहता है। यह मस्टर्ड गैस से अधिक वाष्पशील और विषैला है। यह लोहे एवं इस्पात से क्रिया नहीं करता अतः गोलों में भरा जा सकता है।

(5) अश्रु उत्पादक पदार्थ (Lacsimatory Agents) - अश्रु उत्पादक पदार्थ के सम्पर्क में आने से रेटिना के संवेदी उदीप्ति की प्रतिक्रिया से नेत्रों की अश्रुग्रंथी से धीरे-धीरे अश्रु प्रवाह होने लगता है। अधिकांश अश्रु उत्पादक पदार्थ द्रव अवस्था में होते हैं। इसका प्रभाव मनुष्यों पर होता है, पशुओं पर इसका प्रभाव नहीं पड़ता है। इस गैस का प्रयोग प्रथम विश्वयुद्ध में किया गया था।

ग्वालियर के निकट टेकनपुर की सीमा सुरक्षा बल स्थित अश्रु गैस इकाई की स्थापना 1967 में की गयी थी। यहाँ के उत्पादों में फ्लोटिंग टीयर स्मोक डिवाइस मगर, ड्यूल शेल- धूमकेतु, डाई मार्कर ग्रेनेड अमिट सेल्फ प्रोटेक्शन एयरोसोल डिवाइस रक्षक तथा स्टन ग्रेनेड मार्क तीन नागपाश शामिल हैं। इसमें 'मगर' विश्व का ऐसा पहला अश्रु गैस का गोला है जो पानी में डूबकर भी गैस छोड़ता है। 'रक्षक' लिपिस्टिक जैसे आकार का अश्रु गैस उपकरण है जिसे जेब में रख सकते हैं।

(6) उद्दीपक रसायन (Stimulant Chemicals) - मानवीय व्यवहार को प्रभावित करने वाले इस रसायन को मनो-रसायन भी कहते हैं। इन रसायनों के प्रभाव से केन्द्रीय तंत्रिका तंत्र की गतिविधियाँ बहुत बढ़ जाती हैं। इससे प्रभावित व्यक्तियों का अपने ऊपर नियंत्रण नहीं रह जाता है और वह विचित्र व्यवहार करने लगता है।

उद्दीपक रसायनों में ग्लापकोटलेट एस्टर, एंट्रोपीन और एल. एस. डी. प्रमुख हैं।

(7) वनस्पतिरोधी रसायन (Anti Plant Chemicals) इन रसायनों के प्रयोग से पेड़-पौधों के पत्ते झड़ जाते हैं, सूख जाते हैं, अथवा वनस्पति की वृद्धि रुक जाती है या जमीन बंजर हो जाती है। वियतनाम युद्ध में इसका प्रयोग हुआ था। इसमें नारंगी रसायन, सफेद रसायन, पिक्लोरैम, नीला रसायन, केकोडिलिक अम्ल आदि का छिड़काव प्रमुख है।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- स्त्रातेजी अथवा कूटयोजना (Strategy) का क्या अभिप्राय है? इसकी विभिन्न परिभाषाओं की आलोचनात्मक व्याख्या कीजिए।
  2. प्रश्न- स्त्रातेजी का उद्देश्य क्या है? स्त्रातेजी के उद्देश्यों की पूर्ति के लिये क्या उपाय किये जाते हैं?
  3. प्रश्न- स्त्रातेजी के सिद्धान्त की विवेचना कीजिए।
  4. प्रश्न- महान स्त्रातेजी पर एक लेख लिखिये तथा स्त्रातेजी एवं महान स्त्रातेजी में अन्तर स्पष्ट कीजिये।
  5. प्रश्न- युद्ध कौशलात्मक भूगोल से आप क्या समझते हैं? सैन्य दृष्टि से इसका अध्ययन क्यों आवश्यक है?
  6. प्रश्न- राष्ट्रीय नीति के साधन के रूप में युद्ध की उपयोगिता पर प्रकाश डालिये।
  7. प्रश्न- स्त्रातेजी का अर्थ तथा परिभाषा लिखिये।
  8. प्रश्न- स्त्रातेजिक गतिविधियाँ तथा चालें किसे कहते हैं तथा उनमें क्या अन्तर है?
  9. प्रश्न- महान स्त्रातेजी (Great Strategy) क्या है?
  10. प्रश्न- पैरालिसिस स्त्रातेजी पर प्रकाश डालिये।
  11. प्रश्न- युद्ध की परिभाषा दीजिए। इसकी विशेषताओं का वर्णन कीजिए।
  12. प्रश्न- युद्धों के विकास पर एक विस्तृत लेख लिखिए।
  13. प्रश्न- युद्ध से आप क्या समझते है? युद्ध की विशेषताएँ बताते हुए इसकी सर्वव्यापकता पर प्रकाश डालिए।
  14. प्रश्न- युद्ध की चक्रक प्रक्रिया (Cycle of war) का उल्लेख कीजिए।
  15. प्रश्न- युद्ध और शान्ति में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  16. प्रश्न- युद्ध से आप क्या समझते हैं?
  17. प्रश्न- वैदिककालीन सैन्य पद्धति एवं युद्धकला का वर्णन कीजिए।
  18. प्रश्न- राजदूतों के कर्तव्यों का विशेष उल्लेख करते हुए प्राचीन भारत की युद्ध कूटनीति पर एक निबन्ध लिखिये।
  19. प्रश्न- समय और कालानुकूल कुरुक्षेत्र के युद्ध की अपेक्षा रामायण का युद्ध तुलनात्मक रूप से सीमित व स्थानीय था। कुरुक्षेत्र के युद्ध को तुलनात्मक रूप में सम्पूर्ण और 'असीमित' रूप देने में राजनैतिक तथा सैन्य धारणाओं ने क्या सहयोग दिया? समीक्षा कीजिए।
  20. प्रश्न- वैदिक कालीन "दस राजाओं के युद्ध" का वर्णन कीजिये।
  21. प्रश्न- महाकाव्यों के काल में युद्धों के वास्तविक कारण क्या होते थे?
  22. प्रश्न- महाकाव्यों के काल में युद्ध के कौन-कौन से नियम होते थे?
  23. प्रश्न- महाकाव्यकालीन युद्ध के प्रकार एवं नियमों की विवेचना कीजिए।
  24. प्रश्न- वैदिक काल के रण वाद्य यन्त्रों के बारे में लिखिये।
  25. प्रश्न- पौराणिक काल में युद्धों के क्या कारण थे?
  26. प्रश्न- प्राचीन भारतीय सेना के युद्ध के नियमों को बताइये।
  27. प्रश्न- युद्ध के विभिन्न सिद्धान्तों का वर्णन कीजिए।
  28. प्रश्न- युद्धों के सिद्धान्तों में प्रशासन (Administration) का क्या महत्व है?
  29. प्रश्न- नीति के साधन के रूप में युद्ध के प्रयोग पर सविस्तार एक लेख लिखिए।
  30. प्रश्न- राष्ट्रीय नीति के साधन के रूप में युद्ध की उपयोगिता पर प्रकाश डालिये।
  31. प्रश्न- राष्ट्रीय शक्ति के निर्माण में युद्ध की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
  32. प्रश्न- अतीत को युद्धों की तुलना में वर्तमान समय में युद्धों की संख्या में कमी का क्या कारण है? प्रकाश डालिए।
  33. प्रश्न- आधुनिक युद्ध की प्रकृति और विशेषताओं की विस्तार से व्याख्या कीजिए।
  34. प्रश्न- आधुनिक युद्ध को परिभाषित कीजिए।
  35. प्रश्न- गुरिल्ला स्त्रातेजी पर माओत्से तुंग के सिद्धान्तों का उल्लेख करते हुए गुरिल्ला युद्ध के चरणों पर प्रकाश डालिए।
  36. प्रश्न- चे ग्वेरा के गुरिल्ला युद्ध सम्बन्धी विभिन्न विचारों का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  37. प्रश्न- गुरिल्ला युद्ध (छापामार युद्ध) के उद्देश्यों का वर्णन कीजिए तथा गुरिल्ला विरोधी अभियान पर प्रकाश डालिए।
  38. प्रश्न- प्रति विप्लवकारी (Counter Insurgency) युद्ध के तत्वों तथा अवस्थाओं पर प्रकाश डालिए।
  39. प्रश्न- चीन की कृषक क्रान्ति में छापामार युद्धकला की भूमिका पर अपने विचार लिखिए।
  40. प्रश्न- चे ग्वेरा ने किन तत्वों को छापामार सैन्य संक्रिया हेतु परिहार्य माना है?
  41. प्रश्न- छापामार युद्ध कर्म (Gurilla Warfare) में चे ग्वेरा के योगदान की विवेचना कीजिए।
  42. प्रश्न- गुरिल्ला युद्ध में प्रचार की भूमिका पर प्रकाश डालिए।
  43. प्रश्न- गुरिल्ला युद्ध कर्म की स्त्रातेजी और सामरिकी पर प्रकाश डालिये।
  44. प्रश्न- छापामार युद्ध को परिभाषित करते हुए इसके सम्बन्ध में चे ग्वेरा की विचारधारा का वर्णन कीजिए।
  45. प्रश्न- लेनिन की गुरिल्ला युद्ध-नीति की विवेचना कीजिए।
  46. प्रश्न- गुरिल्ला युद्ध क्या है?
  47. प्रश्न- मनोवैज्ञानिक युद्ध कर्म पर एक निबन्ध लिखिए।
  48. प्रश्न- आधुनिक युद्ध क्या है? 'आधुनिक युद्ध अन्ततः मनोवैज्ञानिक है' विस्तृत रूप से विवेचना कीजिए।
  49. प्रश्न- सैन्य मनोविज्ञान के बढ़ते प्रभाव क्षेत्र का वर्णन कीजिए।
  50. प्रश्न- मनोवैज्ञानिक युद्ध के कौन-कौन से हथियार हैं? व्याख्या कीजिए।
  51. प्रश्न- प्रचार को परिभाषित करते हुए इसके विभिन्न प्रकारों का वर्णन कीजिए।
  52. प्रश्न- अफवाह (Rumor) क्या है? युद्ध में इसके महत्व का उल्लेख करते हुए अफवाहों को नियंत्रित करने की विधियों का वर्णन कीजिए।
  53. प्रश्न- आतंक (Panic) से आप क्या समझते हैं? आंतंक पर नियंत्रण पाने की विधि का वर्णन कीजिए।
  54. प्रश्न- भय (Fear) क्या है? युद्ध के दौरान भय पर नियंत्रण रखने वाले विभिन्न उपायों का वर्णन कीजिए।
  55. प्रश्न- बुद्धि परिवर्तन (Brain Washing) क्या हैं? बुद्धि परिवर्तन की तकनीकों तथा इससे बचने के उपायों का उल्लेख कीजिए।
  56. प्रश्न- युद्धों के प्रकारों का उल्लेख करते हुए विशेष रूप से मनोवैज्ञानिक युद्ध का विस्तारपूर्वक वर्णन कीजिए।
  57. प्रश्न- युद्ध की परिभाषा दीजिए। युद्ध के सामाजिक, राजनैतिक, सैन्य एवं मनोवैज्ञानिक कारणों की विवेचना कीजिए।
  58. प्रश्न- कूटनीतिक प्रचार (Strategic Propaganda ) एवं समस्तान्त्रिक प्रचार (Tactical Propaganda ) में अन्तर स्पष्ट कीजिये।
  59. प्रश्न- प्रचार एवं अफवाह में अन्तर स्पष्ट कीजिए।
  60. प्रश्न- मनोवैज्ञानिक युद्ध की उपयोगिता बताइये।
  61. प्रश्न- युद्ध एक आर्थिक समस्या के रूप में विवेचना कीजिए।
  62. प्रश्न- आर्थिक युद्ध की परिभाषा दीजिए। आर्थिक युद्ध कर्म पर एक निबन्ध लिखिए।
  63. प्रश्न- आधुनिक युद्ध राजनीतिक सैनिक कारणों की अपेक्षा सामाजिक आर्थिक कारकों के कारण अधिक होते हैं। व्याख्या कीजिए।
  64. प्रश्न- आर्थिक क्षमता से आप क्या समझते हैं?
  65. प्रश्न- आधुनिक युद्ध में आर्थिक व्यवस्था का महत्व बताइये।
  66. प्रश्न- युद्ध को प्रभावित करने वाले तत्वों में से प्राकृतिक संसाधन पर प्रकाश डालिए।
  67. प्रश्न- युद्ध कौशलात्मक आर्थिक क्षमताएँ व दुर्बलताएँ बताइये।
  68. प्रश्न- युद्धोपरान्त उत्पन्न विभिन्न आर्थिक समस्याओं का विश्लेषण कीजिये
  69. प्रश्न- युद्ध की आर्थिक समस्यायें लिखिए?
  70. प्रश्न- युद्ध के आर्थिक साधन क्या हैं?
  71. प्रश्न- परमाणु भयादोहन के हेनरी किसिंजर के विचारों की व्याख्या कीजिये।
  72. प्रश्न- आणविक भयादोहन पर एक निबन्ध लिखिये।
  73. प्रश्न- परमाणु भयादोहन और रक्षा के सन्दर्भ में निम्नलिखित सैन्य विचारकों के विचार लिखिए। (i) आन्द्रे ब्यूफ्रे (Andre Beaufre), (ii) वाई. हरकाबी (Y. Harkabi), (iii) लिडिल हार्ट (Liddle Hart), (iv) हेनरी किसिंजर (Henery Kissinger) |
  74. प्रश्न- परमाणु युग में सशस्त्र सेनाओं की भूमिका की विस्तृत समीक्षा कीजिए।
  75. प्रश्न- मैक्यावली से परमाणु युग तक के विचारों एवं प्रचलनों की विवेचना कीजिए।
  76. प्रश्न- आणविक युग में युद्ध की आधुनिक स्रातेजी को कैसे प्रयोग किया जायेगा?
  77. प्रश्न- 123 समझौते पर विस्तार से लिखिए।
  78. प्रश्न- परमाणविक युद्ध की प्रकृति एवं विशिष्टताओं का वर्णन कीजिए।
  79. प्रश्न- आणविक शीत से आप क्या समझते हैं?
  80. प्रश्न- नाभिकीय तनाव को स्पष्ट कीजिए।
  81. प्रश्न- परमाणु बम का प्रथम बार प्रयोग कब और कहाँ हुआ?
  82. प्रश्न- हेनरी किसिंजर के नाभिकीय सिद्धान्त का मूल्यांकन कीजिए।
  83. प्रश्न- व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबन्ध सन्धि (C.T.B.T) से आप क्या समझते हैं?
  84. प्रश्न- हरकावी के नाभिकीय भय निवारण- सिद्धान्त का मूल्यांकन कीजिए।
  85. प्रश्न- आणविक युग पर प्रकाश डालिए।
  86. प्रश्न- हर्काबी के नाभिकीय युद्ध संक्रिया सम्बन्धी विचारों की समीक्षा कीजिए।
  87. प्रश्न- रासायनिक तथा जैविक अस्त्र क्या हैं? इनके प्रयोग से होने वाले प्रभावों की विवेचना कीजिए।
  88. प्रश्न- रासायनिक युद्ध किसे कहते हैं? विस्तार से उदाहरण सहित समझाइए।
  89. प्रश्न- विभिन्न प्रकार के रासायनिक हथियारों पर प्रकाश डालिए।
  90. प्रश्न- जैविक युद्ध पर एक निबन्ध लिखिए।
  91. प्रश्न- रासायनिक एवं जैविक युद्ध कर्म से बचाव हेतु तुलनात्मक अध्ययन कीजिए।
  92. प्रश्न- रासायनिक एवं जीवाणु युद्ध को समझाइये |
  93. प्रश्न- जनसंहारक अस्त्र (WMD) क्या है?
  94. प्रश्न- रासायनिक एवं जैविक युद्ध के प्रमुख आयामों पर संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए।
  95. प्रश्न- विश्व में स्थापित विभिन्न उद्योगों में रासायनिक गैसों के उपयोग एवं दुष्प्रभाव परप्रकाश डालिए।
  96. प्रश्न- प्रमुख रासायनिक हथियारों के नाम एवं प्रभाव लिखिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book